धमतरी
ओलंपियन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिखा रहे हैं जौहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी। देश के साथ ही एशियाई देशों में पहचान बना चुकी महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हॉकी इंडिया के मानचित्र में एक उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। सन् 1941 से प्रारंभ इस प्रतियोगिता को देश व एशियाई देशों में अच्छी पहचान मिली है। इस वर्ष देश की नामचीन टीमों के साथ ही ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों का भी जमावड़ा इस हॉकी नर्सरी में है।
इन खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन जहां एक ओर हॉकी नर्सरी की खेलप्रेमी जनता देख रही है। वहीं अतिथि टीमों के खिलाडिय़ों के अलावा स्थानीय नवीन खिलाडिय़ों को भी इनके खेल कौशल एवं तकनीकी खेल के सहारे अपने खेल को और उम्दा करने में मदद भी मिल रही है। यह प्रतियोगिता हॉकी खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी निश्चित ही आगे चलकर भारतीय हॉकी टीम में शामिल होकर देश का नाम रौशन करेंगे।
देश की बहुप्रतिष्ठित टीमें ले रही हिस्सा
दिग्विजय स्टेडियम समिति एवं आयोजन समिति द्वारा 29 जनवरी से 7 फरवरी तक आयोजित 80वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही है। इस वर्ष देश की प्रतिष्ठित एवं चुनिंदा टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में देश की 24 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें पेट्रोलियम स्र्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली, आर्मी स्र्पोट्र्स कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली, रेल्वे कोच फैक्ट्री कपूरथला, साउथ सेंटर सिकंदराबाद, कस्टम पुणे, एयर फोर्स नई दिल्ली, साउथ दक्षिण पूर्व रेल्वे कोलकता, हॉकी तमिलनाडु, सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई, आर्मी इलेवन जालंधर, सेल अकादमी राउरकेला, दिल्ली एकादश, नवल टाटा जमशेदपुर, बंगाल हॉकी एसोसिएशन, एनसीओई लखनऊ, हॉकी महाराष्ट्र, जीएसटी चेन्नई, एनसीओई इम्फाल मणिपुर, स्र्पोट्र्स कॉलेज सैफई इटावा, सीटीसी मुम्बई, साई हॉस्टल सुंदरगढ़, हॉकी गंगपुर के साथ ही मेजबार हॉकी राजनांदगांव की टीमें प्रतियोगिता में शामिल है।
ओलपिंयन-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिखा रहे जौहर
राजनांदगांव में खेली जा रही 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने देश की बहुप्रतिष्ठित टीमें पहुंची हैं। इन टीमों से खेलने के लिए ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी पहुंचे है। जिसमें प्रमुख हॉकी खिलाड़ी देवेन्द्र वाल्मिकी ओलंपियन, एसवी सुनील ओलंपियन, हरपाल सिंह ओलंपियन, कोथाजीत सिंह ओलंपियन, गुरजिदंर सिंह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, तलविंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, दीपसन तिर्की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, शैलेन्द्र लकरा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के अतिरिक्त टीम के कोच देवेश चौहान ओलंपियन, दीपक ठाकुर ओलंपियन, हरपाल सिंह ओलंपियन भी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा अन्य टीमों से भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
हॉकी इंडिया ने नियुक्त किया निर्णायक
हॉकी को संचालित करने वाली सर्वोच्च संस्था हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी स्पर्धा के लिए निर्णायकों एवं तकनीकी समिति की नियुक्ति की गई है, टेक्निकल डेलिगेट एम. रविराव को बनाया गया है। वहीं दिल्ली के अंपायर मैनेजर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक पंकज त्यागी है। टेक्निकल के रूप में छत्तीसगढ़ के इंद्रपाल सिंह, कृष्णा कुमार यादव, श्रेयश चंद्राकर, किशोर धीवर और अंपायर के रूप में महाराष्ट्र के राजकुमार झा, सूरज कुमार, राजस्थान के सिद्वार्थ गौर एवं छत्तीसगढ़ के अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, शकील अहमद अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


