धमतरी

शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट कर बनाएं बेहतर करियर-अजय
02-Feb-2024 2:56 PM
शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट कर बनाएं बेहतर करियर-अजय

शासकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 2 फरवरी।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडेली  में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने विधार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट में फ़ोकस करने की जरूरत है।

गुरुवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कुरूद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मडेली स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मुख्य  अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री अजय चन्द्राकर ने पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा के तर्ज पर छात्र छात्राओं से कहा कि बारहवीं के बाद क्या करना है उसे अभी से तय करें, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए सही मार्गदर्शन लेकर तैयारियां कर खुद में स्किल डेवलपमेंट करें तभी बेहतर कैरियर का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। लगे हाथ उन्होंने शिक्षकों को भी स्कूलों में एस्ट्रा केरिकूलम और अवरनेस, गाइडेंस प्रोग्राम को अपने अध्यापन में शामिल करने की समझाइश दी।

शाला विकास समिति द्वारा बाउंड्री वॉल, अतरिक्त कक्ष एवं शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए श्री चन्द्राकर ने स्कूल कैंपस में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपने लगाव को दर्शाया। इस मौके पर विधार्थियों ने देशभक्ति, समाजिक सुधार एवं छत्तीसगढिय़ा संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री टंडन एवं आभार प्रदर्शन नारायण गिरी गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर आनंद गांधी, गणेश सोन, अजीत गिरी, नवीन गांधी, यशवंत साहू, शेखर, टुरेन्द्र, ठाकुर राम, ईश्वर, टेमन, उत्तम साहू, सुरजमल, नारायण शर्मा, ओम देवांगन सहित शाल विकास समिति सदस्य, विद्यालय परिवार, पालकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट