धमतरी
कलेक्टर, एसपी ने ली इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता
01-Feb-2024 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 1 फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमधुलिका सिंह सहित सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता ली।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में फरवरी और मार्च माह में रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बनने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले में पदस्थ अन्य अधिकारियों एवं जिलेवासियों से इंडियन रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता लेने आग्रह किया है, ताकि इससे जुडक़र वे जरूरतमंदों की सहायता और सेवा कर सकें। ज्ञात हो कि जिले में इंडियन रेडक्रास सोसायटी का गठन वर्ष 2016 में किया गया था। रेडक्रास सोसायटी जिले में स्वास्थ्य सहायता, सेवाकार्य, दुर्घटना आदि में बचाव कार्य व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपना सहयोग देती रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


