धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,1 फरवरी। नगर पंचायत परिषद के साधारण सम्मिलन में गर्मी में पेयजल आपूर्ति सहित लाए गये सभी प्रस्तावों पर विचार विमर्श पश्चात पार्षद दल ने अनुमोदन कर दिया।
बुधवार को नगर पंचायत के सभाहाल में दोपहर बाद शुरू हुई बैठक में विचार हेतु चार प्रमुख विषय रखा गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 8 पुराने जनपद भूमि में बने 15 नग शॉपिंग काम्पलेक्स की नीलामी किये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय लिया गया।
नगर पंचायत अन्तर्गत भूमि, भवन एवं दुकान मलमा नामान्तर हेतु प्राप्त आवेदनों एवं जाति सत्यापन हेतु प्राप्त आवेदनों के स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा नगर में गीष्मऋतु में होने वाले पेयजल संकट का निराकरण हेतुु मेघा एनीकट में अतिरिक्त समवेल निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की सहमती बनीं।
अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बताया कि पिछले अनुभव के आधार पर पेयजल आपूर्ति की समस्या से निपटने गंगरेल बांध के पानी को नहर के माध्यम से कुरुद लाकर लोगों की प्यास बुझाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। बैठक में उपाध्यक्ष मंजू साहू, पार्षद उत्तम साहू, डुमेश साहू, सुचिता अग्रवाल, मनीष साहू, रोशन जांगड़े, राधवेन्द्र सोनी, तुमेश्वरी धु्रुव, चुम्मन दिवान, राखी चन्द्राकर, देवव्रत साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान, यशवंत साहू, गोंपाल सिन्हा, गैंन्दलाल साहू, नवीन चन्द्राकर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


