धमतरी

थूहा हायर सेकण्डरी स्कूल में वार्षिकोत्सव
01-Feb-2024 3:31 PM
थूहा हायर सेकण्डरी स्कूल  में वार्षिकोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 1 फरवरी।
 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल थूहा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अतिथियों से पुरस्कार प्राप्त किया।

बुधवार को कुरूद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत थूहा के हायर सेकण्डरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए भाजपा  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ सहसंयोजक भानु चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने शिक्षा निति में बदलाव कर बदलते भारत की भावी पीढ़ी तैयार करने का इरादा जाहिर किया है।

इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के विधार्थियों को संबोधित करते हुए बेहतर भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन दिया है। राज्य सरकार भी स्कूलों की दशा और दिशा सुधार कर छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर ठीक करने का प्रयास कर रही है। शिक्षक और विद्यार्थी मेहनत कर आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र को अव्वल बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर श्री चन्द्राकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में शाल विकास समिति, स्कूल स्टाफ एवं पालक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट