धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 फरवरी। शासकीय श्रृंगी ऋषि विद्यालय परिसर में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय पूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुनील निर्मलकर पार्षद, ललिता साहू पार्षद नगर पंचायत नगरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
उक्ति कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस. के. प्रजापति एवं वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुमित लिमजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर. साहू , विद्यालय के प्राचार्य महोदय एस. के. प्रजापति एवम् वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, लोकगीत, भाषण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता, सी.के. डडसेना, जी. एल. साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए.एल.साव, ऋषि सोनी, देव ताम्रकार, एस. पी. चक्रधारी, चैन चौधरी, सुनीधि राठौर एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के शिक्षक सी. के. डडसेना द्वारा दिया गया।


