धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 31 जनवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां,माध्यमिक विभाग फरसियां, प्राथमिक विद्यालय फरसियां, नयापारा फरसियां, कमारपारा फरसियां के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के प्राचार्य नीरज सोन ने स्वागत भाषण एवं विद्यालय का प्रतिवेदन रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावा, अध्यक्षता मीना देवी शांडिल्य सरपंच ग्राम पंचायत फरसियां थे।
विशेष अतिथि के रूप में मीना बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी, श्यामंत बिसेन जनपद सदस्य जनपद पंचायत नगरी, शिवदयाल साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत फरसियां, सुभाष कश्यप भूदानदाता व अध्यक्ष ग्राम व्यवस्था समिति फरसियां, खम्मन लाल साहू निवृत्ति मान अध्यक्ष प्रबंधन समिति, श्री राम जी मरकाम सरपंच भैंसमुडा, श्री चंद्रिका प्रसाद साहू जी शिक्षाविद उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कमार बालिका दीपिका नेताम का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


