धमतरी

भक्त गुहा जयंती समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक
31-Jan-2024 2:54 PM
 भक्त गुहा जयंती समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी,  31 जनवरी। निषाद समाज सिहावा क्षेत्र द्वारा आयोजित भक्त गुहा जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदूलाल निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी ने की।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ अंजोर निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी रामभरोसे साहू, शिव परिहार, सचिन भंसाली, अनवर रजा, प्रमोद कुंजाम सहित काफी संख्या में निषाद समाज के वरिष्ठ जन, माताएं-बहनें, युवा साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट