धमतरी

प्रत्याशी को जिताने महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका -डॉ.लक्ष्मी ध्रुव
30-Jan-2024 9:11 PM
प्रत्याशी को जिताने महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका -डॉ.लक्ष्मी ध्रुव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 30 जनवरी। सोमवार को जिला महिला कांग्रेस धमतरी द्वारा आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम ने की।

डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि इस समय हम सब महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरुक होकर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। निकट भविष्य में लोकसभा का चुनाव संपन्न होगा उसमें हम सब महिलाओं को पार्टी के प्रति एकजुट होकर पार्टी के जो भी प्रत्याशी हो उसे जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।


अन्य पोस्ट