धमतरी
14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथग्रहण
29-Jan-2024 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 29 जनवरी। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रो.मोहित कुमार के निर्देशन में 25 जनवरी 2024 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 समारोह का आयोजन किया गया। 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्धारित थीम श्वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो.मोहित कुमार ने निर्वाचन आयोग के मुख्य उद्देश्यों एवं चुनाव आयोग की स्थापना दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य आर.आर.मेहरा ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं निश्पक्ष मतदान हेतु प्रेरित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


