धमतरी
नवीन मतदाता पंजीयन के लिए विशेष शिविर
29-Jan-2024 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 जनवरी। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रो.मोहित कुमार के निर्देशन में 23 जनवरी को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का फार्म-06 भरा गया एवं केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित फ्लैगशिप प्रोग्राम-स्वीप के उद्देश्यों को साझा किया । शिविर में विद्यार्थियों को नवीन मतदाता पंजीयन हेतु फार्म-06 की जानकारी, आनलाईन पंजीयन एवं वोटर हेल्पलाईन एप के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। शिविर में प्रो.लालमन बेरवंश का विशेष योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


