धमतरी

विधायक ने किया बाजार शेड निर्माण का भूमिपूजन
24-Jan-2024 4:41 PM
विधायक ने किया बाजार शेड निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 24 जनवरी। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया में हाट बाजार शेड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि  विधायक ओंकार साहू. विशिष्ट अतिथि दमयंती केशव साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी, कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी, बृजेश जगताप सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, जागेश्वरी राकेश साहू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, अमरदीप साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, डॉ. दयालाल साहू सेक्टर अध्यक्ष, सरपंच रवि कुमार ध्रुव, उप सरपंच रामकृष्ण साहू सहित ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

सर्वप्रथम अतिथियों ने भूमि पूजन कर कुदाली चलाकर कार्य का श्री गणेश किया तत्पश्चात समस्त अतिथिगण मंचासीन हुए। ग्रामवासी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया कार्यक्रम को सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सरपंच रविकुमार ध्रुव ने संबोधित किया और कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज ग्राम पंचायत खम्हरिया में हाट बाजार शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ,

जिसमें हम सबके लोकप्रिय और युवा विधायक उपस्थित है, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत खम्हरिया में शेड निर्माण होने से सब्जी व्यापारियों के साथ साथ लोगो को भी सहूलियत होगी। इस दौरान घनश्याम साहू, बलराम साहू, खेमनलाल साहू, इंद्रजीत साहू, विनोद साहू, रंजीत साहू, धनीराम ध्रुव, रामस्वरूप विश्वकर्मा, उमाशंकर मांडवी, उत्तम मिथिलेश, गंगाबाई साहू, रेशमा बाई ध्रुव, सरिता साहू, मंजू महार, लीलाबाई साहू, सत्यवती साहू, प्रतिमा बाई साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थिति  थे।


अन्य पोस्ट