धमतरी
पुनरीक्षण कार्य की जांच
23-Jan-2024 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 23 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के दौरान धमतरी जिले में पुनरीक्षण कार्य की जांच के लिये उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष टीकरिहा की नियुक्ति की गई है। टिकरिहा द्वारा आज जिले का दौरा कर रूद्री स्थित मतदान केन्द्र सहित जिला निर्वाचन कार्यालय तथा निर्वांचक रजीस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय धमतरी में एसएसआर संबंधी कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


