धमतरी
कर्णेश्वर धाम में दीवाली जैसी सजावट
22-Jan-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 जनवरी। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुई। कर्णेश्वर धाम में दीपावली जैसी सजावट व विविध धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी रही, सुबह से ही जिले के प्रतिष्ठित रामायण मंडलीया अपनी प्रस्तुति दी व सान्ध्य कालीन बेला में मंदिर परिसर को 2100 राम दीपों से सजाया जाएगा व आतिशबाजी कर कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट,देऊर पारा वासी व प्रशासन व्यापक तैयारी में जुटी हुई है।केसरिया लाइट से कर्णेश्वर मन्दिर जगमग हो रहा है मन्दिर परिसर में तोरण ,फूल माला,रंगोली, आकर्षक लाइट से सजावट की गई है। 22जनवरी को सुबह 10 बजे से पूजा अर्चना हुई व दोपहर 1बजे से 2 बजे के दौरान महा आरती होगी,देर शाम तक सीता रसोई में प्रसादी वितरण होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


