धमतरी
कुरुद,12 जनवरी। पेंशनर एसोसिएशन विकासखंड शाखा कुरूद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश एवं जिला से आए प्रतिनिधियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
पेंशनर भवन में आहुत बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेलाल चंद्राकर सचिव लिखनराम साहू कोषाध्यक्ष विश्राम सिंह साहू ने शपथ ग्रहण किया। निवृत्तिमान अध्यक्ष मनहरन लाल बैस ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके कार्य व्यवहार से किसी को दुख पहुंचा हो तो उसके लिए खेद व्यक्त किया।
प्रांत अध्यक्ष यशवंत दीवान ने सरकार से कर्मचारी एवं पेंशनर्स को 4 फीसदी महंगाई राहत की मांग करते हुए अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में कुरूद विकासखंड के 80 वर्ष की उम्र को पार करने वाले पेंशनर्स श्रृंखला चंद्राकर, चोखेलाल साहू, पुरुषोत्तम ओझा, मनहरण, रामजी बैस देवचरण कटेंद्र, पुष्पसेन साहू, विश्राम सिंह, कार्तिक सिन्हा, सिपटराव मोरखे, आदि को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जनवरी में जन्मदिवस वाले पेंशनर्स को गमछा, पेन, श्रीफल देकर उनका अभिवादन किया गया।
इस मौके पर पांच नये सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव वेदनाथ चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर सभी पेंशनर्स उपस्थित थे।।


