धमतरी

मंदरौद में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर
12-Jan-2024 3:05 PM
मंदरौद में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,12 जनवरी।
ग्राम पंचायत मंदरौद में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

कुरूद जनपद अंतर्गत ग्राम मंदरौद के संकल्प यात्रा में पेंशन, स्वास्थ्य, कृषि, पीएचई, स्वसहायता समूह, बैंकिंग क्षेत्र का स्टॉल लगाया गया था जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्या का हल निकालने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे भाजपा नेता टिकेश साहू ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरु की गई है।

इसके माध्यम से जनसामान्य में योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने, वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, लाभार्थियों के व्यक्तिगत अनुभव साझा करने के लिए संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने छोटे बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाते हुए अधिकारियों से आयुष्मान कार्ड्स, सिकलसेल, टीबी परीक्षण, पेंशन आवेदन, पीएम आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, पोषण अभियान, हर घर जल, स्वामित्व योजना, जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, विश्वकर्मा योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, पीएम प्रणाम योजना, नेनो उर्वरक का उपयोग, गरीब कल्याण अन्न,अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। 

इस अवसर पर सरपंच खुबलाल दीवान,उपसरपंच मोतीराम साहू, सचिव प्रकाश चंद्राकर, पंच देवा साहू, रामदयाल साहू, आरईओ अश्वनी सिन्हा, हुमन चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट