धमतरी
ड्रोन से कीटनाशक छिडक़ाव का प्रदर्शन
12-Jan-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 जनवरी। किसानों को ड्रोन के जरिए दवा छिडक़ाव की विधि से डेमो कर अवगत कराया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा घोटगांव ग्राम पंचायत में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से कीटनाशक दवाई छिडक़ाव का प्रदर्शन किया गया। जिसमें कम लागत और कम समय में फसल में दवाई छिडक़ाव किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हुमीत कुमार लिमजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, कुशल नेताम जनपद सदस्य, सरपंच एवं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


