धमतरी

विधायक चंद्राकर ने राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली का किया शुभारंभ
11-Jan-2024 6:46 PM
विधायक चंद्राकर ने राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 जनवरी। कुरुद विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने आज राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए कहा की एनजीडीआरएस पोर्टल का उपयोग करने से आवश्यक दस्तावेजों के प्रोसिंग मे समय की बचत होगी।

गुरुवार को पंजीयन कार्यालय कुरुद में विधायक चंद्राकर ने कलेक्टर नम्रता गाँधी, एसडीएम सोनाल डेविड,जनपद सीईओ बीआर वर्मा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एनजीडीआरएस पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि कुरुद में आज से शुरू होने वाली इस आधुनिक सुविधा से क्षेत्रवासियो की जमीन की रजिस्ट्री करवाने मे अनावश्यक समय और बिचौलियों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।

पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर ने संबंधित अधिकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि रजिस्ट्री हेतु आने वाले लोगों को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षित ढंग से काम करें,  ऑनलाइन रजिस्ट्री के सम्बन्ध में कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाये। साथ ही सायबर अपराध से भी हितग्राहियों को सुरक्षित रखने रखने का निर्देश दिया।

जिला पंजीयक सोनाली बोरडे, उप पंजीयक कफील अहमद खान ने बताया कि भारत सरकार के इस पोर्टल का उपयोग देश के 11 राज्यों में किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया गया है, जिससे अब लोगों को जमीन रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आनलाइन उपलब्ध होगी। इस पोर्टल से रजिस्ट्र  होने से धोखाधड़ी पे रोक लगाने एवं एक क्लिक पर देश के किसी कोने से जमीन का डेटा उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी उपेंद्र सिंह चंदेल, डीके कोर्राम, योगेंद्र गंजीर, जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम, भूपेन्द्र चंद्राकर, मोहन अग्रवाल,भानू चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, आनंद गांधी, मालकराम साहू, टिकेश जागृति साहू, सुनील चंद्राकर, इमरान बेग सहित राजस्व मामले से जुड़े लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट