धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 जनवरी। कांग्रेस की छात्र संगठन एनएसयूआई को वरुण चौधरी के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है, जिनके पदग्रहण समारोह को एनएसयूआई ने न्याय की प्रतिज्ञा के रूप में अपने राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में आयोजित किया।
इसमें सम्मिलित होने के लिए देश भर के हर प्रदेश से एनएसयूआई के छात्र नेता दिल्ली पहुंचे। धमतरी जिले से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने भी अपने साथियों के साथ इस पद ग्रहण समारोह में शिरकत की।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि हाईकमान द्वारा एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हाल ही में इंटरव्यू लिए गए जिसके पश्चात वरुण चौधरी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में संगठन को मजबूत और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को लडऩेकी जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने आगे कहा वरुण चौधरी जी पूर्व में एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव के रुप में संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों की लड़ाई लडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के सबसे युवा सचिव रह चुके हैं। अब वो नीरज कुंदन की जगह लेंगे।
देवांगन ने आगे कहा कि चौधरी जी के नेतृत्व में हम नई ऊर्जा के साथ छात्रों के हकों की आवाज देश भर में बुलंद करेंगे और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।
इस पदग्रहण समारोह में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ प्रदेश सचिव पारस मनी साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी, अरविन्द यादव, सुदीप सिन्हा, विक्की देवांगन ,राहुल साहू शामिल हुए।


