धमतरी

क्षेत्रीय गायन प्रतिभाओं ने रायपुर में दी प्रस्तुति
05-Jan-2024 3:37 PM
क्षेत्रीय गायन प्रतिभाओं ने रायपुर में दी प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 5 जनवरी। महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करने वाली छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान की शान नाम से शानदार म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर के विभिन्न गायक एवं समाजसेवी, पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया।

वृंदावन हॉल सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित हिंदुस्तान की शान इवेंट में म्यूजिकल प्रोग्राम के साथ-साथ सम्मान समारोह भी रखा गया है, जिसमें सेवा कार्यों, संगीत सेवा में विशिष्ट योगदान हेतु हरख जैन एवं जांबाज पुलिस  कर्मियों का सम्मान किया गया।  कार्यक्रम में भखारा के नन्हे प्रतिभागी लक्ष्य जैन, तोशिका जैन एवं ललित चोपड़ा आदि क्षेत्रिय प्रतिभावों ने विभिन्न गानों के ट्रैक पर सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

 इस मौके पर डीएसपी शिवशंकर साहनी, डीएसपी जावेद अंसारी, करुण सरोज, शेखर राजपूत, धीरज मरकाम, अतुल मिश्रा, अभय कुमार, शशी चौहान, रामलाल सिन्हा, सोमा कश्यप, मेघा गुप्ता, संजय कृष्टी, ललित चोपड़ा, गौतम पारख, मनीष लोढ़ा, तोषिका, काव्या, गोल्डन साहू आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सेतु साहू एवं  फाउंडेशन अध्यक्षा विभा सोनी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी की उपस्थिति को सराहा।


अन्य पोस्ट