धमतरी
अज्ञात जानवर ने बछड़े पर किया हमला, मौत
27-Dec-2023 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 27 दिसंबर। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 7 में मंगलवार को रात्रि में किसी अज्ञात जानवर ने लाल रंग के बछड़े पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। डालेन्द्र साहू के मकान के पास हुई इस घटना को सुबह लोग देखकर अचंभित हैं। हमलावर जानवर बछड़े के पेट को फाडक़र उसके अंगों को खा चुका था। घने रहवासी वाले इस इलाके की घटना से लोग डरे सहमें से हैं। वार्ड के पार्षद सुनीता निर्मलकर ने लोगों को रात्रि में सावधानी बरतने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


