धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा ने किसानों को सोसायटियों में बोनस का वितरण किया। साथ ही अटल बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
अटल बिहारी स्टेडियम में 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों ने पर्व प्रधानमंत्री के जीवन यात्रा का वृतान्त बताया। कॉलेज छात्रों द्वारा कविता वंदन उपरांत नागरिकों द्वारा स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी तरह कुरुद सोसायटी में पहुंचे रामेश्वर सिन्हा, अर्जून साहू, भारत, नीलकंठ, हेमराज,विजय साहू आदि किसानों के खाते में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आनलाइन भेजे गए बोनस के साक्षी बने। इस मौके पर बताया गया कि कुरुद विधानसभा में 27 हजार किसानों को 2015-16 का लंबित बोनस राशि 75 करोड़ 53 लाख 7 हजार 420 रुपए किसानों को दिया गया है।
इस अवसर पर भानु चन्द्राकर, मनीष साहू, कृष्णकांत साहु, मुलचंद सिन्हा, मोहन अग्रवाल, मालकराम साहु, सुरेश अग्रवाल, विनोद चन्द्राकर, कार्तिक साहु, योगेन्द्र सिन्हा, विकास चन्द्राकर, भूपेन्द्र सिन्हा, किशोर यादव, भारत ठाकुर, हिरेश सिन्हा, कमलेश रेड्डी, रोशन निर्मलकर, शत्रुघ्न साहु, शशांक कृदंत, सुरज लांबा उपस्थित थे।


