धमतरी

कांग्रेसियों ने डॉ. महंत का किया अभिनंदन
25-Dec-2023 3:39 PM
कांग्रेसियों ने डॉ. महंत का किया अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 दिसंबर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सक्ती विधायक डॉ.चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा के नेतृत्व में उनके निवास पहुंचकर धमतरी के कांग्रेसियों ने पुष्पहार से उनका स्वागत अभिनंदन कर नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, विशाल शर्मा, टिकेन्द्र गजेन्द्र, राहुल बख्तानी, अंकित गोयल, सुमीत जैन, पीयूष पांडे सहित अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट