धमतरी

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नव सृजन का बीज है-किरणदेव
25-Dec-2023 3:30 PM
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नव सृजन का बीज है-किरणदेव

मोदी की गारंटी को पूरा करना सरकार का पहला लक्ष्य-केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 दिसंबर।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश सरकार में पुन: मंत्री बने केदार कश्यप का रविवार सुबह नये दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ। अपने नेताओं के स्वागत में धमतरी जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

नगर को झंडे, पोस्टरों इत्यादि से सजाया गया। घड़ी चौक में सैकड़ों कार्यकर्ता फूल माला गुलदस्ता लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री के स्वागत में खड़े रहे। 
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि धमतरी नगर के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता से स्वागत किया उससे अभीभूत हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नवसृजन का बीज है। उनकी बदौलत ही पार्टी नित नये आयामों को प्राप्त करती आई है। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार मे मंत्री के रूप एक बार पुन: शपथ लेने के बाद प्रथम बार धमतरी पहुंचे केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का प्रथम लक्ष्य मोदी जी की गारंटी को पुरा करना है। सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दुगुनी होगी। 

स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, रामु रोहरा, प्रितेश गाँधी, रंजना साहू, श्रवण मरकाम, इंदर चोपड़ा, निर्मल बरडिया, प्रकाश बैस, कविंद्र जैन, अरविंदर मुंडी, हेमंत माला, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, हेमलता शर्मा, श्यामा साहू, चेतन हिंदुजा, अविनाश दुबे, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, अर्चना चौबे, पार्वती वाधवानी, बीथिका विश्वास, राजेश गोलछा, विनोद पांडेय, नागेंद्र शुक्ला, राजेंद्र शर्मा, कमल डागा, विकल गुप्ता, खूबलाल ध्रुव, पिंकू साहू, अज्जु देशलाहरे, मिथिलेश सिन्हा, रितू साहू, प्राची सोनी कृष्णा हीरवानी, अखिलेश सोनकर, मनोहर मणिकपुरी, राकेश चौबे, योगेश गाँधी, अशोक सिन्हा, निलेश रायचूरा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट