धमतरी

कैबिनेट मंत्री कश्यप व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव का स्वागत
25-Dec-2023 2:50 PM
कैबिनेट मंत्री कश्यप व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 दिसंबर।
प्रदेश सरकार में मंत्री मंडल की शपथ लेकर केदार कश्यप एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का ताज अपने सर पर सजाकर दोनों नेता के प्रथम बस्तर प्रवास के बीच कुरुद में भाजपाईयों ने आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

रविवार को राजधानी से बस्तर प्रवास पर निकले साय सरकार के नवनियुक्त केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव का साँधा चौक में कुरुद भाजपा द्वारा जोशीले अंदाज में स्वागत किया गया। 

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जनादेश दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं की बधाई दी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह मोदी सरकार की हैट्रिक लगाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, ज्योतिभानु चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, हरिशंकर सोनवानी, आनंद यदु, पंकज सिन्हा, रामस्वरूप साहू, भूपेंद्र सिन्हा, विक्रम बंजारे, होरीलाल, भारत साहू, भारत ठाकुर, लोकेश साहू, प्रकाश चैनवानी, गौरव भोसले, राजेश साहू आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट