धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कुर्मि समाज का दो दिवसीय 22वां वार्षिक आयोजन कुर्मी संझा कुरुद में हुआ। जिसके तहत भव्य कलश यात्रा, ध्वजारोहण,युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाईक रैली, अतिथि उद्बोधन आदि कार्यक्रम हुए।
पुरानी मंडी कुरुद में 23 और 24 दिसम्बर को हुए इस भव्य आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद राज गीत अतिथि सत्कार, स्वागत भाषण, समाजिक प्रतिवेदन, वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट एवं जिला इकाइयों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दरम्यान कुर्मी गौरव सम्मान के तहत क्षेत्र के हर्षवर्धन चन्द्राकर, स्मारिका चन्द्राकर, मनोज चन्द्राकर आदि को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा छात्र प्रतिभा सम्मान, उपजाति प्रमुखों का उद्बोधन, अध्यक्ष उद्बोधन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसका प्रदेश भर से आए समाज के लोगों ने आनंद उठाया। कुर्मि संझा कार्यक्रम में धरमलाल कौशिक, ललित चंद्राकर, व्हीएस निरंजन, विजय बघेल, लता ऋषि चंद्राकर, धीरज पाटीदार, श्याम बैंस, नारायण चंदेल, टंकराम वर्मा,व्यास कश्यप, अग्नि चंद्राकर, प्रतिभा अजय चन्द्राकर, तारिणी नीलम चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर, ईश्वरी वर्मा, छाया अमृत, दिनेश गौतम, कपिल कश्यप, पुष्पा नारायण चंद्रा, जागेश्वर वर्मा, पुष्पेंद्र चंद्राकर, जवाहर वर्मा, केवल वर्मा, पद्मिनी चंद्राकर, नविता चंद्राकर, रीना वर्मा, दीपेश चंद्राकर, हिमांशु वर्मा बतौर अतिथि मंचासीन रहे।
आयोजन को सफल बनाने में नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, नेहा, ईश्वरी, शिल्पा, नीतू, राखी, संतोषी चंद्राकर, नेहा बैस, संतोष, केशव बैस, नीलकमल, पदमनी चंद्राकर, भावना बैस, नर्मदा , पन्ना चंद्राकर, कृतेश, दीपक, योगेश चंद्राकर, अभिषेक बैस, दीपेश, लेखराज चंद्राकर, एवीस वर्मा, केवल वर्मा, सत्यम चंद्राकर, केशव, दीपक बैस, बैद्यनाथ चंद्राकर, खिलेन्द्र चंद्राकर, केके बैस, डॉ प्रवीण चंद्राकर, जीतेन्द्र चंद्राकर, भानुप्रताप बैस, प्रदीप चंद्राकर, वासुदेव चंद्राकर, बीरेंद्र बैस, भारती, दुर्गा बैस,दुर्गेश्वरी, भावना बैस, नविता, भारती, श्वेता, कविता, डॉ रूचि, कमलेश,भोजराज, शेखर, विकास चंद्राकर आदि का योगदान रहा।


