धमतरी
बृजमोहन-केदार कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई
24-Dec-2023 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 24 दिसंबर। प्रदेश के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं केदार कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धमतरी जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राजेंद्र गोलछा ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एवं केदार कश्यप को पुन: मंत्री बनाए जाने से निश्चित रूप से इनका अनुभव का लाभ प्रदेश के विकास में मिलेगा और मोदी की गारंटी पर हमारी सरकार बनते ही काम कर रही है आगे भी करते रहेगी। राजेंद्र गोलछा ने मंत्री मंडल गठन कर सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


