धमतरी

मोदी के गारंटी से किसान, महिला व गरीबों को लाभ मिला- प्रेमलता
23-Dec-2023 9:05 PM
मोदी के गारंटी से किसान, महिला व गरीबों को लाभ मिला- प्रेमलता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 23 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी के कारण देश के सभी वर्ग के लोग विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने बताया की मोदी जी के गारंटी से किसान, महिला व गरीबों को लाभ मिला है, और भाजपा सरकार ही है जो सभी वर्ग के हित के बारे में सोचती है। वहीं उन्होंने ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी व उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा जी और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का भी आभार जताया जिनके संवेदनशीलता के कारण जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत हुई। किसान को एक मुश्त 3100 रू. धान की राशि दी जाएगी, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पूरे छत्तीसगढ़ में बनेंगे, महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000? राशि, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने आदि कार्य भाजपा सरकार के आते ही शुरू हो चुका है। दूसरी ओर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुँचाने का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रारंभ हो चुका है जो प्रदेश के सारे ग्राम पहुँच कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएगी।


अन्य पोस्ट