धमतरी
नगरी, 21 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी है। मोदी जी के गारंटी पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। पहले 18 लाख मकान की स्वीकृति एवं 2 साल का बोनस जो की 25 दिसंबर को दिया जाना है। इस पर आदेश हुआ है इसके पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अब किसानों का धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 में खरीदने के निर्देश जारी किए हैं।निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है। सरकार को बने अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। मोदी की गारंटी पर कार्य प्रारंभ हो चुका है, लेकिन वहीं कांग्रेस के लोग जो की 5 साल में अपना घोषणा पत्र को पूरा नहीं कर पाए, उन्हें अपने कार्यकाल में जनता से किए गए वादों को और अपने घोषणा पत्र को पुन: एक बार पढऩा चाहिए।
एवं आत्म मंथन करना चाहिए।


