धमतरी
पुणे में आयोजित होने वाली 67वीं स्कूल नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 दिसंबर। शहीद निर्मल कुमार नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के पांच विद्यार्थी का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 67 वी. स्क्वैश स्कूल नेशनल गेम्स के विभिन्न वर्ग में हुआ है, जिसमें से बालिका अंडर 19 वर्ग मनीषा मंडावी, संजीला मरकाम, दामिनी नेताम तथा बालक अंडर 19 वर्ग में ललेश्वर मरकाम व भोजराज का चयन हुआ।
ये सभी खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 10 जनवरी से 13 जनवरी 2024 को महाराष्ट्र के पुणे शहर आयोजित होने वाली 67वीं स्कूल नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाडिय़ों के इस उपलब्धि के लिए प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार ग्वाल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनूप वट्टी, वरिष्ठ शिक्षक मोहन कुमार चौरसिया, नगरी ब्लॉक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कौशल, राजेंद्र कुमार नेताम, गिरधर नाग, दुष्यंत कुमार नेताम, पवन कुमार साहू, शिक्षिका भावना सोरी, रूपा यादव, वर्षा रंगारी ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के व्यायाम शिक्षक केशव कुमार जलक्षत्री ने बताया है कि ऐसा पहला अवसर होगा जब स्क्वैश जैसे खेल में नगरी वनांचल के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे।


