धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम खुदुरपानी भैंसामुड़ा में प्राचार्य नीरज सन के सानिध्य में कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश साहू व सहायक कार्यक्रम अधिकारी यशपाल साहू के मार्गदर्शन व निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर में तृतीय तृतीय दिवस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवि रंजन सार्वा, कवि पदम साहू, कवि प्रदीप जैन, कवि आकाश साहू, कवि तरुण साहू, कवि कुलदीप साहू, शिविर में सम्मलित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक नवोदित उभरते हुए कवि ऐन्द्रीयास मरकाम, कुमारी पल्लवी कश्यप ने भी अपना काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भैसमुड़ा के सरपंच रामजी मरकाम पांच गंगाबाई वरिष्ठ नागरिक शत्रुघन यादव, पीलू राम शिक्षक अरुण कुमार यादव किशोर नवरंग आदि उपस्थित रहे।


