धमतरी
झारखंड में खेलेंगे परखंदा के नेटबॉल खिलाड़ी
19-Dec-2023 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,19 दिसंबर। कुरुद विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परखंदा के 7 विद्यार्थियों का चयन नेटबॉल राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्पर्धा 21 से 24 दिसंबर तक झारखंड में आयोजित होगी।
प्राचार्य हीराराम साह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की पायल यादव, पूजा साहू, सुशीला यादव, चांदनी साहू, आशीष सोनकर, तुषार निषाद, दामोदर निर्मलकर का चयन हुआ है। सरपंच शत्रुहन बारले एवं शाला परिवार ने चयनित छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


