धमतरी
धमतरी, 19 दिसंबर। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना में गरीब महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। घरेलू रसोई गैस मिल जाने से महिलाओं को भोजन बनाने में सहूलियत होने लगी है। पहले चूल्हे पर भोजन बनाने में लकड़ी व कंडों को जलाना पड़ता था। चूल्हे से बहुत धुंआ निकलता था, इससे महिलाओं की आंखों में जलन होती थी और भोजन बनाने में दिक्कत होती थी।
धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड के ग्राम कोर्रा में उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये गए है। कोर्रा निवासी रश्मि गंजीर ने बताया कि सरकार की यह योजना बहुत अच्छी है। कम से कम महिलाओं को धुंआ से छुटकारा तो मिल गया। पहले धुंआ आंखों में चला जाता था और आंखों में जलन होती थी। अब गैस मिल जाने से आंखों में बहुत आराम है और भोजन भी अच्छे से और समय पर बन जाता है, जिसका उपयोग वह दूसरे कामों मे करती है। रश्मि कहती हैं कि नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिल जाने से अब भोजन बनाने में बहुत आसानी हो गयी है। ग्राम पंचायत की ही भागवती बाई कहती हैं कि पहले चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी इक_ी करने की चिंता करनी पड़ती थी।


