धमतरी

भारत सहित विश्व में मानव कल्याण का कार्य कर रहा है गायत्री परिवार - रंजना
18-Dec-2023 3:41 PM
भारत सहित विश्व में मानव कल्याण का कार्य कर रहा है गायत्री परिवार - रंजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 18 दिसंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा सत्संग प्रवचन का आयोजन धमतरी के ग्राम पीपरछेड़ी (कंडेल) में आयोजित है, जिसके दूसरे दिन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू शामिल हुईं।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रताहदेव स्थापना एवं उसके पश्चात प्रज्ञा पुराण का प्रवचन होता है, जहाँ उपस्थित स्नेहीजनों को संबोधित करते हुए श्रीमती साहू ने कहा यज्ञ वातावरण शुद्धिकरण के साथ ही मानव के अंदर त्याग व समर्पण की भावना विकसित करता है।

पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के जीवन चरित्र एवं उनके द्वारा चलाये गए सप्त क्रांति आंदोलन सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा है। ऐसे महायज्ञ के आयोजन भारतीय समाज और भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं। गायत्री परिवार भारत सहित पूरे विश्व में मानवता के कल्याण के लिए काम कर रहा है। हमारा सनातन धर्म जनकल्याण से लेकर जग कल्याण की बात करता है,यह यज्ञ सम्पूर्ण धमतरीवासियों के जीवन में नवचेतना जागृत कर मानव सेवा की दिशा में सभी को कार्य करने की प्रेरणा देगा।

उक्त अवसर पर युग पूरोहित सीआर, संतोष, गजाधर, तातूराम, ईश्वर, पुनीत राम, लता अवनेंद्र साहू, चंद्रहास साहू शिक्षक, शांतिलाल साहू शिक्षक, कृपाराम साहू पूर्व सरपंच, हसदेव साहू, दूलेश्वरी निर्मलकर सरपंच, केकती साहू सुभाषनी साहू, कोमिन साहू तुकाराम साहू, पवन कुमार, भीम राम साहू, निलेश कुमार, दौलत राम, सीता राम साहू, मोतीलाल साहू, मंगल राम ध्रुव, श्याम सुंदर साहू, जीवन सोनवानी, मायाराम सोनवानी, उमराव साहू, घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट