धमतरी
डीईओ धमतरी ने विकासखंड नगरी के स्कूलों का किया निरीक्षण
17-Dec-2023 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,17 दिसंबर। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ब्रजेश बाजपेई द्वारा विकासखंड नगरी के स्कूलों के प्राथमिक/माध्यमिक शाला -अमाली, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय निर्राबेडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
डीईओ धमतरी ने बच्चों से अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन योजना की जानकारी ली तथा समस्त पंजीयों को संधारण करने को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान रामू लाल साहू बीआरसी नगरी, सुरेंद्र कुमार लोन्हारे समन्वयक फरसियां, हर्ष लता साहू प्रधान पाठक अमाली व अन्य मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


