धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 दिसंबर। स्वछता ही सेवा है इस ध्ये के साथ नगर पंचायत कुरूद द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत नगर में स्वच्छता मित्र विभिन्न वार्डों की साफ़-सफाई कर रहे हैं।
नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक 15 में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सघन सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत भारत माता चौक में मूर्ति, ओपन जीम, मिनी गार्डन एवं सडक़ और आसपास की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस काम में निकाय के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिकों ने भी स्वच्छता मित्रों का हाथ बंटाया। इस मौके पर सभी ने सामूहिक स्वर में शपथ ली कि नगर हमारा है तो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी भी हम ही उठाएंगे।
सीएमओ दीपक खांडे ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सभी वार्डों में नियमित रूप से सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इस काम में आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।


