धमतरी

शासकीय स्कूल भेण्डरी का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर
16-Dec-2023 3:40 PM
शासकीय स्कूल भेण्डरी का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 दिसंबर। राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भेण्डरी का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला भेण्डरी का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिवप्रसाद साहू शासकीय बालक प्राथमिक शाला भेण्डरी किया गया है।


अन्य पोस्ट