धमतरी
प्राकृतिक आपदा से दो मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता
15-Dec-2023 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 15 दिसंबर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के दो लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक बेलरगांव तहसील के ग्राम घठुला निवासी खेमराज कुंजाम की पानी में डूबने की वजह से मृत्यु हो गई, फलस्वरूप उनकी पत्नी सलीता कुंजाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम शिवपुर निवासी देवचरण निषाद की भी पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रामेश्वरी निषाद को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


