धमतरी

दावा-आपत्ति 20 तक आमंत्रित
14-Dec-2023 4:12 PM
दावा-आपत्ति 20 तक आमंत्रित

धमतरी, 14 दिसंबर।  जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर, स्टेनोटाइपिस्ट हिन्दी तथा सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र की वर्गवार पृथक-पृथक सूची जारी किया गया है। उक्त सूची को जिला न्यायालय धमतरी के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है तथा सूची को जिला न्यायालय की वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://स्रद्धड्डद्वह्लड्डह्म्द्ब.स्रष्शह्वह्म्ह्लह्य.द्दश1.द्बठ्ठ  पर अपलोड भी किया गया है।

अध्यक्ष चयन समिति एवं एडीजे सुनीता टोप्पो ने बताया कि उक्त सूची पर आगामी 20 दिसम्बर तक जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित अवधि के बाद तथा डाक एवं अन्य माध्यम से प्रस्तुत कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जायेगा।


अन्य पोस्ट