धमतरी

जिपं सभापति ने किया मानस भवन का भूमिपूजन
14-Dec-2023 3:38 PM
जिपं सभापति ने किया मानस भवन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 दिसंबर।
जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर ने 15 वित्त से स्वीकृत मानस भवन का भूमि पूजन करते हुए कहा कि जनसेवा करने के लिए किसी बड़े पद की जरूरत नहीं, लोगों के काम आने का जज्बा हो तो छोटे ओहदे में रहकर भी बड़ा काम किया जा सकता हैं।

बुधवार को ग्राम पंचायत राखी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति एवं कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी रही तारिणी चन्द्राकर ने धर्म प्रेमियों और मानस मंडल के कार्य हेतु 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृत मानस भवन का भूमिपूजन किया। 

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की चुनाव में हार-जीत लगी रहती है, आप लोगों ने मुझपे विस्वास जता अपना समर्थन दिया उसके लिए मैं सदैव आपकी आभारी रहूंगी। मैं विधायक नहीं बन पाई तो क्या हुआ अपने जन प्रतिनिधित्व क्षेत्र के लोगों की सेवा में सदैव समर्पित रहूंगी। 

इस अवसर पर जनपद सदस्य धर्मेंद्र साहू, सरपंच धनेश्वरी निर्मलकर, खेलन साहू लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, निर्मला चन्द्राकर, राधेलाल, रूपेंद्र, रामनारायण चंद्राकर, सीताराम साहू, दीपक यादव, रोशन साहू, कोमल साहू, महेश साहू, उत्तम चंद्राकर, प्रवीण साहू सोनू, दौलत, नोहर, रामदीन, बुधराम, कृपाराम साहू, रामलाल नागरची, रुखमेश ध्रुव, कुश ठाकुर, लाखेश्वर साहू आदि ग्रामवासी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट