धमतरी
कुरुद, 14 दिसंबर। कुरुद ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज के बैनर तले इस बार भी भव्य सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी के लिए समाज के लोग जुटे हुए हैं।
प्रति वर्षानुसार इस बार भी 15 फरवरी को युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज द्वारा सतनाम संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अधिकारी कर्मचारी संघ, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ सहित सतनामी समाज के लोग सहभागी बनेंगे।
आयोजन से जुड़े किशोर कुर्रे ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे चंडी मंदिर के पास स्थित जैतखाम में पुजा अर्चना कर रथ में घासीदास बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पंथी नृत्य, अखाड़ा एवं धुमाल के साथ नाचते गाते हुए लोग पुराना बाजार, सरोजनी चौक, कारगिल चौक,सांधा चौक होते हुए डिपो रोड़ स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। जहां सभी को सतनाम का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू कुर्रे, तिलक भारती, कैलाश, संजू,राहुल बाँधेकर, राजू कुर्रे, दिलीप टंडन, हरीश कोसरिया, लक्की, किस्मत कुर्रे तेजेश्वर कुर्रे, टिकेश जांगड़े, विक्रम बंजारे, रोशन जांगड़े, धर्मेंद्र लहरे सहित सतनामी समाज के लोग जुटे हुए हैं।


