धमतरी
विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई
11-Dec-2023 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने उन्हें बधाई दी है। श्री गोलछा ने कहा कि विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री बनने से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ का समुचित विकास होगा। वहीं पहली बार छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के सरल सहज व्यक्तित्व के धनी विष्णु देव सहाय को मुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ का विकास होगा। सभी वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


