धमतरी
विधायक ओंकार ने भूपेश बघेल से मुलाकात की
09-Dec-2023 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 9 दिसंबर। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक ओंकार साहू ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के पश्चात निवृतमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति में अविस्मरणीय कार्य किया।
हमारे नेता भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम सभी कांग्रेस पार्टी की नीति, विचारधारा एवं सिद्धांत को आगे बढ़ाने का काम बखूबी करेंगे एवं छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


