धमतरी
नगरी, 6 दिसंबर। भाजपा की तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत को लेकर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश और राजस्थान में ऐतिहासिक जीत जनता के मन में मोदी जी के प्रति प्रेम का परिणाम हैं। तीन राज्यों में बहुमत का जनादेश देकर देवतुल्य जनता ने बता दिया हैं कि सुशासन और विकास के लिए भाजपा कितना जरूरी है। जनता अबकि बार झूठी कांग्रेस के बहकावे में नहीं आई। देश में केवल एक ही गारंटी चलती है। वो है मोदी की गारंटी। जो हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। इस बार सबसे ज्यादा हमारे आदिवासियों भाई-बहनों ने भाजपा को अधिक से अधिक मत दिया है। यह मोदी जी द्वारा आदिवासियों के हित में लगातार किए जा रहे कार्यों का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा, आज देश देख रहा हैं कि जनता के हित में काम करने वाली पार्टी केवल भाजपा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का हर एक पल देशवासियों हित के लिए समर्पित होता है। देश की जनता जान चुकी हैं कि मोदी जी जन- जन का कल्याण करने वाले युग पुरुष हैं। संसार में सब स्वार्थवश काम करते हैं लेकिन प्रभु राम जी के रास्ते में चलने वाले मोदी जी केवल देश हित में काम करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को अब 5 साल के कुशासन से मुक्ति मिल गई हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में एक नया आयाम स्थापित करेगी। इस प्रचंड जीत के लिए मैं हमारे देवतुल्य जनता,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितीन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व जाबाज कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।


