धमतरी

छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी
05-Dec-2023 9:46 PM
छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 5 दिसंबर। रविवार 3 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी के तत्वाधान में नगरी के बालक एवं बालिका छात्रावास में जिला न्यायालय धमतरी के अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन न्यायाधीश (एफटीसीसी) नगरी न्यायालय के न्यायधीश भावेश कुमार वट्टी, अधिवक्ता अभिषेक जैन लीगल एड डिफेन्स कौंसिल द्वारा आश्रम परिसर में विधिक जागरूकता एवं पॉस्को एक्ट की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत न्यायधीश भावेश कुमार वट्टी द्वारा बच्चों के संबंधित कानून एवं साइबर अपराध के संबंध में कानूनी जानकारी दिया गया,तत्पश्चात अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन के द्वारा पॉस्को एक्ट के  संबंध में विधिक जानकारी देते हुए गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया एवं मोटिवेशन स्पीच दिया गया कि आप भी कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।

अधिवक्ता अभिषेक जैन द्वारा निशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई। प्रथम शिविर बालिका छात्रावास में द्वितीय शिविर बालक छात्रावास में दिया गया। इस अवसर पर बालक आश्रम अधीक्षक उपेन्द्र वर्मा एवं बालिका आश्रम अधीक्षक उर्मिला मरकाम एवम समस्त स्टाफ गण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट