धमतरी
रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं का जताया आभार
05-Dec-2023 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 5 दिसंबर। भाजपा प्रत्याशी रंजना डीपेंद्र साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में धमतरीवासियों के इस चुनाव में समर्पित समस्त क्षेत्रवासियों स्नेहीजनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के परिणाम भले ही मेरे पक्ष में नहीं आए, पर धमतरी की उन्नति के लिए मेरा जीवन सदैव ही समर्पित रहेगा, हार-जीत सिक्के के दो पहलू है, जिसमें किसी को हर किसी को जीत मिलती है। निरंतर मैं समर्पित होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करती रहूंगी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की सभी को शुभकामनाएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


