धमतरी

अशोक सोम ने अंबिका को दी बधाई
05-Dec-2023 3:19 PM
अशोक सोम ने अंबिका को दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 दिसंबर।
पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सोम ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अंबिका मरकाम को पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट