धमतरी

डॉ. चरणदास महंत को जीत की बधाई देने पहुंचे हरमीत होरा
05-Dec-2023 3:18 PM
डॉ. चरणदास महंत को जीत की बधाई देने पहुंचे हरमीत होरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 5 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ की एक परंपरा जिसमें विधानसभा अध्यक्ष दोबारा चुनाव नहीं जीतते के मिथक को तोड़ते हुए सक्ती विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 से डॉ. चरणदास महंत ने फिर एक बार बड़ी जीत दर्ज की है। इस अवसर उनके निवास पहुंचकर कांग्रेस नेता एवं नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 


अन्य पोस्ट