धमतरी

गोरेगांव माध्यमिक शाला की छात्राएं ले रहीं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
05-Dec-2023 2:31 PM
गोरेगांव माध्यमिक शाला की छात्राएं  ले रहीं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

नगरी, 5 दिसंबर। संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव में अध्ययन रत बालिकाओं को 90 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा ताइक्वांडो /कराते प्रशिक्षण, प्रशिक्षक सुविमला यादव द्वारा दिया जा रहा है। 

शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव, अमाली,बोडरा के सभी छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ- साथ शिक्षिकाएं चंद्रप्रभा साहू आरती साहू प्रशिक्षण में रुचि ले रही है। समन्वयक संकुल केंद्र अमाली सिद्धेश्वर साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग प्राणायाम आसन आदि निरंतर करने की सलाह दी जा रही है। प्रशिक्षण से बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि और सुरक्षा की भावना जागृत हुई है। प्रधान पाठक केपी साहू ने ताइक्वांडो/ कराते प्रशिक्षण को आत्मरक्षा के लिए बेहतर बताया। उक्त अवसर पर राकेश कोसरिया व सुकविता नेताम मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट