धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 2 दिसंबर। रायपुर पुलिस द्वारा पेशी कराने लाये लूट मामले के बंदी तीन दोस्तों ने न्यायालय परिसर में गाली गलौच कर हंगामा किया, तीनों के विरुद्ध रूद्री पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, जिला जेल रायपुर से पेशी पर जिला अपर सत्र न्यायालय धमतरी आये थे, कि इनके साथी अनावेदगण शेखर सिन्हा, मदन सिन्हा एवं सत्यम ठाकुर के द्वारा किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया तभी आवेदक को अनावेदकों के द्वारा मारपीट करने की धमकी देने लेगें जिसे वहां पर उपस्थित पेशी कराने आये पुलिस के द्वारा अनावेदकों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु अनावेदकगण पुलिस की उपस्थित में ही आवेदक को गाली गलौच कर मारने पीटने पर आमदा हो गया था, जिससे वहां पर अशांति का माहौल निर्मित हो गया था, जिससे कोई गंभीर घटना घटित होनें की संभावना थी। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को लगते ही थाना प्रभारी रूद्री निरी.सन्नी दुबे उक्त आरोपियों शेखर सिंहा (28), मदन साहू (30), सत्यम ठाकुर (28) के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिस पर रूद्री थाना प्रभारी द्वारा रुद्री पेट्रोलिंग को त्वरित मौके पर भेजकर अनावेदकों को त्वरित गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया एवं उक्त आरोपियों को धारा 151, दप्रस0 एवं धारा 107,116 (3) दप्रस0का इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।


